सहारनपुर में आज 181 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 11 Jan 2022

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में कोरोना का प्रकोप लगातार तेजी के साथ बढ़ता ही जा रहा है। आज जनपद में करीब 181 लोगों की कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है। अब जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 843 के करीब पहुंच गई है। सहारनपुर जनपद में जनता द्वारा मास्क न लगाना समेत कोविड-गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस कारण ही यहां कोविड संक्रमितों का आंकडा बढता जा रहा है।