चंद्रशेखर आज़ाद के 4 हमलावर गिरफ्तार, अम्बाला में अदालत में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे, 3 रणखंडी, एक हरियाणा निवासी
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस को आज उस वक्त बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है जब तेज-तर्रार पुलिस निरीक्षकों की एक टीम ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की अंबाला कोर्ट में समर्पण करने की कोशिश करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी इन चारों युवकों को शनिवार दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था […]
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस को आज उस वक्त बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है जब तेज-तर्रार पुलिस निरीक्षकों की एक टीम ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की अंबाला कोर्ट में समर्पण करने की कोशिश करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी इन चारों युवकों को शनिवार दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहारनपुर स्थित पुलिस लाइन लेकर आई। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के आला अफसर इन युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। जहां इन युवकों से पूछताछ की जा रही है वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जप्राप्त जानकारी के अनुसार जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है। उनमें से तीन लविश, आकाश, पोपट देवबंद कोतवाली के गांव रणखंड़ी के निवासी हैं। चौथा युवक हरियाणा के करनाल जिले के गांव गोन्दर का रहने वाला है।
37 वर्षीय लोकप्रिय नेता चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में बुधवार शाम करीब पांच बजे स्विफ्ट कार सवार हथियारबंद युवकों ने फोरच्यूनर कार में सवार चंद्रशेखर पर चार राउंड फायर कर जानलेवा हमला किया था। जिसमें चंद्रशेखर बाल-बाल बच गए थे। कार उनका छोटा भाई मनीष चला रहा था। इस घटना से देशभर में सनसनी फैल गई थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और हमलावरों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामनेराज्य सरकार की ओर से एसटीएफ के एडीजी और कभी सहारनपुर के एसएसपी रह चुके अमिताभ यश को भी इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई थी। देवबंद पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल सफेद रंग की स्विफ्ट कार घटना के तीन घंटे के भीतर ही देवबंद के पास के गांव मिरगपुर से बरामद कर ली थी। पुलिस को वहीं से अहम सुराग हाथ लगे थे।
जिस युवक के घर पर हमलावरों ने हरियाणा के नंबर प्लेट लगी कार खड़ी की थी वे उसके जानकारों में से थे। शुरू से ही पुलिस को इस मामले में जो सुराग मिले थे वो देवबंद के 25 हजार वाली आबादी के गांव रणखंड़ी के रहने वाले युवकों से संबंधित थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस गांव के एक युवक को गाजियाबाद-नोएडा से गिरफ्तार किया था जिसकी आईडी हमले में इस्तेमाल की गई कार से बरामद हुई थी। जांच में यह भी पाया गया था कि हमले में इस्तेमाल स्विफ्ट कार अंबाला की थी। जिसके मालिक द्वारा उस कार के चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिली थी।
बताया जा रहा है कि लविश पर आरोप था कि उसने उत्तराखंड की एक जेल के जेलर पर हमला किया था और वह एक पखवाड़ा पहले ही जमानत पर छूटा है।
सहारनपुर के आला पुलिस अधिकारी हरियाणा से पकड़कर लाए गए इन चारों युवकों से बहुत गोपनीयता के साथ पूछताछ कर रहे है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस अपनी जांच का काम पूरा करते ही मीडिया के समक्ष घटना का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि अभी पुलिस लाइन में एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, डीआईजी सहारनपुर रेंज अजय साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा. विपिन टाडा द्वारा इन युवकों से पूछताछ की जा रही है वहां पत्रकारों समेत किसी के भी जाने की मनाही है।
इस सूचना के मिलते ही जिले के सभी प्रमुख पत्रकार सहारनपुर पुलिस लाइन के बाहर खड़े हुए हैं। बहरहाल पिछले तीन दिनों की पुलिस की कड़ी मेहनत आज सफल होती दिख रही है। इन चार युवकों के अलावा भी पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था। सबको आमने-सामने बैठाकर पुलिस हमले की पूरी साजिश जानने का प्रयास कर रही है।
आपको बता दे कि सहारनपुर के देवबंद इलाके में 28 जून शुक्रवार को ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे।हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई थी। हमलावर घटना से 7 किलोमीटर दूर मिलकपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर फरार हो गए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां