सहारनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, महेश चंद, हेड कांस्टेबल सुशांत,कांस्टेबल प्रवीण व महिला कांस्टेबल प्रीति ने सर्विलांस की मदद से नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर […]
सहारनपुर। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, महेश चंद, हेड कांस्टेबल सुशांत,कांस्टेबल प्रवीण व महिला कांस्टेबल प्रीति ने सर्विलांस की मदद से नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी आयुष पुत्र अरुण निवासी नौरंगपुर को पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करते हुए नाबालिक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया युवक को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान में वादिया द्वारा 16 मई को लिखित तहरीर देकर बताया गया था की दिनांक 13 मई को गांव का ही एक युवक आयुष नाबालिक युवती को बहला- फुसला ले गया था जो वापिस नहीं लौटी हैं।
पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपहर्ता की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मंगलिक के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई थी। आज पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिक युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां