सहारनपुर में विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन शुरू
सहारनपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब 63 महिलाओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही।पिछले दो सप्ताह से आशा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर धरनारत हैं। आशा कार्यकर्ताओं […]
सहारनपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब 63 महिलाओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही।पिछले दो सप्ताह से आशा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर धरनारत हैं। आशा कार्यकर्ताओं का धरना आमरण अनशन में तब्दील हो गया।
महिलाओं ने कहा कि दो सप्ताह के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते वह अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक पैसा उनके खातों में नहीं आ जाता। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आंदोलनकारी महिलाओं का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा जा रहा है। इस मौके पर संतोष, कमलेश सैनी, सुषमा रस्तोगी, अनीता त्यागी, मिथलेश, सुधा, पिंकी, लता, नसीमा, माया रानी, सीमा, ममता, सरला आदि मौजूद रहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां