भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पर सहारनपुर में गोली मारी, मुज़फ्फरनगर की तरफ भागे बदमाश
देवबंद (सहारनपुर)- भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार दोपहर यहां तीन बजे कार सवार सशस्त्र हमलावरों ने जानलेवा हमला किया हालांकि वह बाल बाल बच गये। पुलिस के मुताबिक एक गोली चंद्रशेखर की कमर को छूती हुई निकल गई जिससे शरीर से कुछ खून की बूंदे […]
देवबंद (सहारनपुर)- भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार दोपहर यहां तीन बजे कार सवार सशस्त्र हमलावरों ने जानलेवा हमला किया हालांकि वह बाल बाल बच गये।
पुलिस के मुताबिक एक गोली चंद्रशेखर की कमर को छूती हुई निकल गई जिससे शरीर से कुछ खून की बूंदे निकली और वह जगह काली पड गई। चंद्रशेखर के साथ कार में उनकी बगल में बैठे डा. बृजपाल सिंह के हाथ में भी गोली लगने का अंदेशा है। चिकित्सक एक्सरे के बाद बता पाएंगे कि उनके हाथ में जख्म गोली लगने से हुआ अथवा कार की खिडकी के गोली लगने से टूटे शीशे के लगने का है।
दोनो घायलों को देवबंद सीएचसी लाया गया जहां सीएचसी प्रभारी डा. अजय त्यागी और चीफ फार्मेसिस्ट पूरण सिंह रांघड ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चंद्रशेखर को ग्लूकोज चढाया गया। चंद्रशेखर ने अस्पताल में बताया कि उनसे करवट नहीं ली जा रही है। वह स्ट्रेचर पर पेट के बल लेटे हुए थे। थोडी देर बाद एम्बुलेस से चंद्रशेखर को सहारनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि सीएमओ डा. संजीव मांगलिक के मुताबिक चंद्रशेखर पूरी तरह से खतरे से बाहर है और होश में भी है। एसएसपी डा. विपिन ताडा मामले को देख रहे है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला होने की सूचना पर देवबंद सीएचसी पर भी सैकडों लोग की भीड़ जमा हो गयेी। एसपी देहात सागर जैन, पुलिस इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी पर मौजूद थे।
चंद्रशेखर बुधवार दोपहर देवबंद में गांधी कालौनी में अजय कुमार एडवोकेट की माता सुषमा के तीजे में परिजनों को शोक व्यक्त करने आए थे। उनके काफिले में केवल दो गाडिया थी। जैसी ही वह गांधी कालौनी से निकलकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर आए तो एसडीएम कोर्ट और मुजफ्फरनगर चुंगी के बीच कार सवार हमलावरों ने अपनी गाडी चंद्रशेखर की गाडी के बराबर में लगाकर उन पर सिल्वर कलर की दो पिस्टलों से कम से कम चार गोलियां चलाई ।
हमला करते ही कार सवार हमलावर मुजफ्फरनगर की ओर भाग गए। चंद्रशेखर के साथियों ने पुलिस को हमलावरों की कार का हुलिया और नंबर बताया। पुलिस जांच में जुटी है। डीएम ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए जानकारी जुटाने में लगी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां