सहारनपुर में अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा ने 2024 में मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए चला दांव
सहारनपुर। मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने देवबंद से बड़ी शुरुआत की है और मोदी मित्र सर्टिफिकेट के सहारे लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए नया दांव चला है। बड़ी संख्या में मुस्लिम पार्टी से जुड़े इसकी जिम्मेदारी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा को दी है। इसी […]
सहारनपुर। मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने देवबंद से बड़ी शुरुआत की है और मोदी मित्र सर्टिफिकेट के सहारे लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए नया दांव चला है। बड़ी संख्या में मुस्लिम पार्टी से जुड़े इसकी जिम्मेदारी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा को दी है।
इसी के तहत अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों को मोदी मित्र का सर्टिफिकेट भी दिया गया ।सर्टिफिकेट प्राप्त करने वालों में ऐसे मुस्लिम चेहरे भी शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना का लाभ लिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’देवबंद स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि विपक्षी दल मुल्क के भीतर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हिंदू मुस्लिम का भेद समाप्त हो रहा है यही वजह है कि निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं वाली सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने मुस्लिम मतों से जीत हासिल की है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां