सहारनपुर में हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने फिल्म आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग
सहारनपुर। 16 जून 2023 को रिलीज हुई फिल्म आदि पुरुष को लेकर हिंदू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसमें हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फिल्म आदि पुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी है। जिसमें उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने […]
सहारनपुर। 16 जून 2023 को रिलीज हुई फिल्म आदि पुरुष को लेकर हिंदू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसमें हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फिल्म आदि पुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी है। जिसमें उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को रामायण पर आधारित बताया है लेकिन इसका कोई भी किरदार हमारे धर्म ग्रंथों की मर्यादाओं के अनुसार नहीं है। जिसको लेकर उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी है।
उन्होंने बताया की फिल्में समाज का दर्पण होती हैं, इस तरह की फिल्मों को जो हमारे धर्म ग्रंथों की कहानी को बिल्कुल गलत और अमर्यादित तरीके से दर्शाती है। इनसे आने वाली पीढ़ी हमारी धर्म और संस्कृति के बारे में बिल्कुल गलत धारणा बनाएगी भविष्य के लिए यह निश्चित कहा जा सकता है कि धर्म विरोधी कुछ लोग इसी फिल्म के आधार पर हमारी संस्कृति और हमारे धर्म ग्रंथों का कटाष करेंगे, फिल्म आदिपुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को दुर्मिल करने और हमारी संस्कृति को मिटाने का षड्यंत्र है। फिल्म में धर्म ग्रंथों के अनुरूप एक भी दृश्य नहीं है और ना ही कोई पात्र मर्यादित तरीके से दर्शाया गया है अतः इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित किया जाए, जिससे कि हमारे धर्म का अपमान रुक सके और हमारी संस्कृति के बारे में हमारे आने वाली पीढ़ीयां कोई गलत धारणा ना बनाएं।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा: 330 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर मूसा गिरफ्तार, कीमत 66 लाख रुपए
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां