सहारनपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में कस्बा कैलाशपुर में अनुसूचित जाति के 24 वर्षीय युवक दीपक पुत्र नरेश का शव उसके घर में फर्श पर पड़ा मिला। सीओ सदर अभितेष सिंह ने आज बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता नरेश के मुताबिक उनके बेटे ने फांसी लगाकर […]
सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में कस्बा कैलाशपुर में अनुसूचित जाति के 24 वर्षीय युवक दीपक पुत्र नरेश का शव उसके घर में फर्श पर पड़ा मिला। सीओ सदर अभितेष सिंह ने आज बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक के पिता नरेश के मुताबिक उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह स्वयं बारात में गए हुए थे और घर पर केवल महिलाएं थीं। जब वह घर लौटे तो महिलाओं ने दीपक के शव को नीचे उतार लिया था। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हंगामा कर दिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में स्टाम्प घोटाले पर सख्ती: डीएम ने 27 मामलों में 3.32 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगायापुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। दीपक अलीगढ़ में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां