सहारनपुर में छोटे भाई के साथ लूट करने के मामले में साले समेत बड़ा भाई गिरफ्तार, लूटी गई 2,36,000 की रकम भी बरामद
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेड़ी पुलिस ने गांव हरियाबांस निवासी किसान राशिद पुत्र सईद के साथ एक दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लूट की वारदात में शामिल राशिद के बड़े भाई शहजाद उर्फ बिल्ला, शहजाद के साले आशिक पुत्र अली हसन निवासी गांव जीवाला थाना फतेहपुर और जितेंद्र […]
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेड़ी पुलिस ने गांव हरियाबांस निवासी किसान राशिद पुत्र सईद के साथ एक दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लूट की वारदात में शामिल राशिद के बड़े भाई शहजाद उर्फ बिल्ला, शहजाद के साले आशिक पुत्र अली हसन निवासी गांव जीवाला थाना फतेहपुर और जितेंद्र सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह गांव बेबड़ी थाना लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया हैं।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई दो लाख 36 हजार रूपए की धनराशि बरामद कर ली है। पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और लूट की वारदात में शामिल मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 3 जुलाई को राशिद ने थाना गागलहेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यमुना नगर से लकड़ियां बेचकर ट्रेक्टर से वापस आने के दौरान रास्ते में तीन नकाबपोश लोगों ने रात्रि में हथियार दिखाकर लकड़ी बेचने से मिली दो लाख छत्तीस हजार की धनराशि लूट ली थी। राशिद ने पुलिस को बताया था कि लूट के दौरान आशिक के मुंह पर से नकाब उतर गई थी और उसने उसे पहचान लिया था। गागलहेड़ी पुलिस ने पांच जुलाई को तीनों आरोपियों को बलिया खेड़ी रेलवे पुल के नीचे सर्विस रोड़ से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां