सहारनपुर के गागलहेड़ी में रेलिंग से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत
चालक को झपकी आते ही घटी दुर्घटना, कार के उड़े परखच्चे
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग कार के आर-पार हो गई, जिससे कार में सवार 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी हर्षपति ढिलदयाल अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ गुड़गांव से वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार गागलहेड़ी क्षेत्र में हरियाबास गांव के निकट पहुंची, तो चालक हर्षपति को अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी आते ही कार अपना संतुलन खो बैठी और सीधे हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और रेलिंग कार के अंदर तक धंस गई।
ये भी पढ़ें होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजाराकड़ी मशक्कत से निकाला शव
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव को बाहर निकाला। जहां प्रभा देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं कार चला रहे उनके पति हर्षपति सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां