देवबंद में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हवस का शिकार बनाने का लगाया आरोप
देवबंद। युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती को कई दिनों तक हवस का शिकार बनाया। बाद में वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन […]
देवबंद। युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती को कई दिनों तक हवस का शिकार बनाया। बाद में वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन माह पूर्व पडोसी युवक शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसे उसने समीप की एक कॉलोनी में बने मकान में रखा।
आरोप है कि वहां उसने 15 दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। काफी इंतजार करने के बाद वह परिजनों को साथ लेकर युवक के घर गई और उसके पिता से इसकी शिकायत की। जिस पर उसने तीन माह के अंदर दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया था।
पीडिता का आरोप है कि जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह उसके घर आया और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां