सहारनपुर में मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर सोते हुए बाप-बेटे पर गिरा, हुए घायल
सहारनपुर(पुवांरका)। सहारनपुर जनपद में जनता रोड चकहरेटी निवासी सोनू सैनी (33) और उसका बेटा रवि (14) अपने मकान में सो रहे थे। बरसात के चलते बीती आधी रात को अचानक से उनके मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर सोते हुए बाप-बेटे पर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। छत गिरने से हुई […]
सहारनपुर(पुवांरका)। सहारनपुर जनपद में जनता रोड चकहरेटी निवासी सोनू सैनी (33) और उसका बेटा रवि (14) अपने मकान में सो रहे थे। बरसात के चलते बीती आधी रात को अचानक से उनके मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर सोते हुए बाप-बेटे पर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
छत गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर उनके बराबर में सो रहे बड़े भाई बिजेंद्र सैनी व आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को मकान से बामुश्किल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक मकान पुराना होने और लगातार बारिश से दो दिन पहले भी मकान के अन्दर का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने से छत के लेंटर का सरिया दिखने लगा था।
मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण रात को मकान की छत का आधा हिस्सा टूटकर गिरने से उक्त हादसा हो गया और बाप-बेटा घायल हो गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां