सहारनपुर में क्षत्रियों के सम्मान में, करणी सेना मैदान में लिखे बोर्डो को पुलिस प्रशासन ने उतरवाया, लोगों में आक्रोश
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरन, दल्हेड़ी, रेड़ा आदि में क्षत्रियों के सम्मान में, करणी सेना मैदान में लिखे बोर्डो को पुलिस प्रशासन ने उतरवा दिया है। हालांकि पुलिस को इस दौरान क्षत्रिय समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया […]
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरन, दल्हेड़ी, रेड़ा आदि में क्षत्रियों के सम्मान में, करणी सेना मैदान में लिखे बोर्डो को पुलिस प्रशासन ने उतरवा दिया है। हालांकि पुलिस को इस दौरान क्षत्रिय समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मिहिर भोज प्रकरण को लेकर करणी सेना तथा क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा गुर्जर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बोर्ड लगाये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगे बोर्डो को उतारने का प्रयास किया। तो करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आनन फानन में एसडीएम संगीता राघव व सीओ देवबंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। विरोध के बीच पुलिस प्रशासन ने सभी बोर्डो को उतरवा दिया।
इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की किए जाने पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया।जिससे आक्रोशित लोगों ने बड़गांव थाने का घेराव किया।सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पीएसी सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां