सहारनपुर में बकरा ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस
सहारनपुर। बकरा ईद के त्यौहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसपी डा. विपिन टाडा ने आज बताया कि जनपद सहारनपुर में 130 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पशुओं की की जाने वाली कुर्बानी को लेकर भी संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई […]
सहारनपुर। बकरा ईद के त्यौहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसपी डा. विपिन टाडा ने आज बताया कि जनपद सहारनपुर में 130 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पशुओं की की जाने वाली कुर्बानी को लेकर भी संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम देवबंद संजीव कुमार ने पालिकाकर्मियों को साथ लेकर ईदगाह रोड़ पर सफाई का जायजा लिया।
कस्बा सरसावा में एसडीएम नकुड़ अजय अम्बस्ट ने पुलिस के साथ नगर और देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया और शांति के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बकरा ईद के दिन पुलिस पूरी सतर्कता बरतेगी और ईदगाह एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र समेत उलेमाओं ने मुसलमानों से यह अपील की कि वे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां