यूपी में 2017 से पहले जंगलराज कायम था, योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब गुंडे खुद गले में तख्ती डालकर थानों में आत्मसमर्पण कर रहे हैं : जावेद मलिक

On

देवबंद। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अराकता का माहौल हुआ करता था और आए दिन यहां दंगे होते थे। लेकिन जब से केंद्र की सत्ता पर भाजपा काबिज हुई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने किसी […]

देवबंद। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अराकता का माहौल हुआ करता था और आए दिन यहां दंगे होते थे।

लेकिन जब से केंद्र की सत्ता पर भाजपा काबिज हुई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने किसी की हिम्मत नहीं की वह दंगे कराए या कोई आतंकी घटना को अंजाम दे। आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के संयुक्त तत्वावधान में अशफाकउल्लाह खां मार्ग (मजनूवाला रोड) स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव में मुस्लिमों पर भरोसा कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। जिसके चलते उन्हें जीत हांसिल हुई।

सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: GIS सर्वे के बाद नगर निगम ने जारी किए भवन स्वकर के एकतरफा बिल

इससे साफ संदेश है कि अल्पसंख्यक भाजपा पर विश्वास जता रहा है। जावेद मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी महासंपर्क अभियान के तहत जनता के बीच जाएं और मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए जानकारी दें कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया। इसमें सबसे अधिक लाभ अल्पसंख्यक समाज को ही मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसी का धर्म या जाति देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य किया।

सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

मलिक ने यूपी की पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगलराज था। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने उसके बाद अब यहां कानून का राज चलता है। गुंडे अब खुद गले में तख्ती डालकर थानों में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इस दौरान पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इमरान अहमद, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, गुलबहार चौधरी, एजाज  मलिक, नौशाद सलमानी आदि ने भी विचार रखें। इससे पूर्व जावेद मलिक का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’ ये भी पढ़ें  सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

संचालन पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर इंजीनियर ने किया। इस मौके पर कय्यूम मलिक, फिरदौस कुरैशी, राशिद मलिक, बुरहान, नफीस सलमानी, डॉ. दिलशाद, नईम मलिक, शारिक जिया, डॉ. इमरान आदि मौजूद रहे।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

धीरेंद्र शास्त्री बोले- जो चेले ‘लड़कीबाजी’ के चक्कर में पड़े…वह छोड़ दें, वर्ना पर्चा खोल देंगे

छतरपुर। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
धीरेंद्र शास्त्री बोले- जो चेले ‘लड़कीबाजी’ के चक्कर में पड़े…वह छोड़ दें, वर्ना पर्चा खोल देंगे

डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है 'ऊर्ध्व मुख श्वानासन', पीठ दर्द से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। योग में कुछ ऐसे आसन होते हैं, जो शरीर को शक्ति और लचीलापन प्रदान करते हैं। 'ऊर्ध्व मुख...
लाइफस्टाइल 
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है 'ऊर्ध्व मुख श्वानासन', पीठ दर्द से मिलेगा छुटकारा

कैलोरी बर्न से मसल्स गेन तक, जानें फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है कंपाउंड मूवमेंट्स

नई दिल्ली।शरीर को स्वस्थ और दिमाग को सक्रिय रखने में व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। आज के समय...
हेल्थ 
कैलोरी बर्न से मसल्स गेन तक, जानें फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है कंपाउंड मूवमेंट्स

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयार

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब पूरी तरह से उड़ान भरने के लिए तैयार है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयार

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर  मेरठ 
मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना