समान नागरिक संहिता को मुसलमान स्वीकार नहीं कर सकते : मौलाना अरशद मदनी

On

देवबंद (सहारनपुर)। देश के मुसलमानों के सबसे बड़े मजहबी और सामाजिक संगठन जमीयत उलमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद के सदर मुदर्रिस 82 वर्षीय मौलाना अरशद मदनी ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समान नागरिक संहिता देश में लागू की जाती है तो मुसलमान उसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं […]

देवबंद (सहारनपुर)। देश के मुसलमानों के सबसे बड़े मजहबी और सामाजिक संगठन जमीयत उलमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद के सदर मुदर्रिस 82 वर्षीय मौलाना अरशद मदनी ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समान नागरिक संहिता देश में लागू की जाती है तो मुसलमान उसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करना उनकी धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ होगा।

मौलाना अरशद मदनी की ओर से भारतीय विधि आयोग को इस संबंध में जो सुझाव भेजे गए हैं उनको जमीयत के प्रेस सचिव फजर्लुरहमान कासमी की ओर से आज प्रेस के लिए जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि संविधान का अनुच्छेद 25 भारत के नागरिकों को अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता प्रदान करता हैं। जिसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत उलमाए हिंद समान नागरिक संहिता लागू किए जाने का शांतिपूर्वक और विधि के अनुसार पूरी ताकत से विरोध करेगी। मौलाना मदनी ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीसी और इंडियन पैनल कोड (आईपीसी) पहले से ही लागू है। जो हर नागरिक पर लागू होती है। लेकिन समान नागरिक कानून विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता में दखल अंदाजी करने जैसा होगा।

सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

उन्होंने कहा कि हमारा पर्सनल ला कुरान और सुन्नत पर आधारित है। जिसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता मुसलमानों को स्वीकार नहीं है और ये देश की एकता और अखंडता के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता शुरू से ही विवादास्पद मुद्दा रहा है। भारत सदियों से विविधता में एकता का प्रतीक रहा है। जहां विभिन्न धार्मिक और सामजिक वर्गों और जनजातियों के लोग अपने धर्म की शिक्षाओं का पालन करके शांति और एकता के साथ रहते आए हैं। इन सभी ने ना केवल धार्मिक स्वतंत्रता का आनंद लिया है बल्कि कई बातों में एकरूपता ना होने के बावजूद उनके बीच कभी कोई मतभेद पैदा नहीं हुए और ना ही इनमें से किसी ने कभी दूसरों की धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों पर आपत्ति उठाई है। मौलाना मदनी ने कहा कि भारतीय समाज की यही विशेषता उसे दुनिया के सभी देशों से अलग और श्रेष्ठ बनाती है।

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई ये भी पढ़ें  सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

यह गैर एकरूपता 100-200 साल पहले या आजादी के बाद पैदा नहीं हुई है बल्कि यह भारत में सदियों से मौजूद है। उन्होंने कहा कि हम सत्ताधीशों से यह कहना चाहते हैं कि कोई भी फैसला नागरिकों पर नहीं थोपा जाना चाहिए और ऐसा करने से पहले आम सहमति बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे फैसला सभी को स्वीकार्य हो। सरकार को देश के सभी धर्मों और सामाजिक एवं आदिवासी समूहों के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और उन्हें भरोसे में लेना चाहिए यही लोकतंत्र का तकाजा है। मौलाना मदनी ने कहा कि जेयूएच समान नागरिक संहिता का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान धर्म निरपेक्ष है जिसका अर्थ यह है कि देश का अपना कोई धर्म नहीं है। सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करता है। धर्म के आधार पर किसी से भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित ये भी पढ़ें  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

देश के प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एक धर्म विशेष के लोगों को ध्यान में रखकर बहुसंख्यकों को गुमराह करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 44 की आड़ ली जाती है और कहा जाता है कि ये बात संविधान में कही गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक गुरू गोल वलकर ने कहा था कि समान नागरिक संहिता भारत के लिए अप्राकृतिक है और यह विविधताओं के खिलाफ है। सच्चाई यह है कि समान नागरिक संहिता की बात संविधान के दिशा-निर्देशों में सुझाव की तरह है। नागरिकों के मौलिक अधिकार की गारंटी संविधान में दी गई हैं।

संविधान के अध्याय तीन के तहत उल्लेखित मूल अनुच्छेद में किसी भी संस्था को चाहे संसद हो या सुप्रीम कोर्ट बदलने का अधिकार नहीं है। हमारा संविधान स्वतंत्रता के बाद तैयार हुआ है। जबकि इतिहास के अनुसार सदियों में इस देश के लोग अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए आ रहे हैं। लोगों की धार्मिक मान्यताएं और रीति-रिवाज अलग-अलग रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी कोई असहमति नहीं जताई और ना उनमें तनाव पैदा हुआ।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा से लगातार तीसरी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना