सहारनपुर में हिंडन नदी में अचानक जल स्तर बढने से फंसी बस के यात्री बाल-बाल बचे
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सुंदरपुर-शाकुंभरी रोड स्थित हिंडन नदी में रविवार की शाम अचानक बहाव बढ जाने में फंसी बस के यात्री बाल-बाल बच गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार देर शाम सवारियों को लेकर सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग से बेहट जा रही प्राइवेट बस हिंडन नदी के तेज बहाव के बीच जाकर बंद हो गई इस दौरान […]
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सुंदरपुर-शाकुंभरी रोड स्थित हिंडन नदी में रविवार की शाम अचानक बहाव बढ जाने में फंसी बस के यात्री बाल-बाल बच गये।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार देर शाम सवारियों को लेकर सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग से बेहट जा रही प्राइवेट बस हिंडन नदी के तेज बहाव के बीच जाकर बंद हो गई इस दौरान नदी में पानी देखकर बस सवार यात्रियों की डर के मारे सांसे थमी रह गई नदी किनारे पानी कम होने का इंतजार कर रहे लोगों ने बामुश्किल बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब छह बजे बिहारीगढ़ से बेहट के लिए एक यात्री बस सवारी लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक बाकरपुर निवासी सोनू जैसे ही हिन्डन नदी के बीच बस लेकर पहुंचा तो नदी में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और बस नदी के बीच जाकर बंद हो गई।
बस में सवार यात्रियों की नदी का नजारा देखकर डर के मारे सांसे थमी रही, गनीमत रही कि हिंडन नदी के किनारे काफी संख्या में राहगीर पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे उन्होंने तुरंत बस सवार यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां