कांवड़ यात्रा के बाद सहारनपुर में सेना भर्ती की तैयारी, जिलाधिकारी ने 18 जुलाई को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के बाद जनपद सहारनपुर में सेना भर्ती की तैयारी है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 18 जुलाई को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस भर्ती में करीब 13 जनपदों के युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जनपद में सेना भर्ती कराने […]
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के बाद जनपद सहारनपुर में सेना भर्ती की तैयारी है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 18 जुलाई को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस भर्ती में करीब 13 जनपदों के युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जनपद में सेना भर्ती कराने की तैयारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के आठ से 28 अगस्त तक चलने की संभावना है। जनपद में काफी दिनों बाद हो रही सेना भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। युवाओं ने सेना में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस सेना भर्ती में 13 जनपदों के करीब एक लाख अभ्यर्थी भागेदारी करेंगे। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड और गाजियाबाद जनपद शामिल हैं। अग्निवीरों की संभावित भर्ती को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि सेना भर्ती को लेकर 18 जुलाई को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें भर्ती की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। जिला प्रशासन सेना भर्ती को लेकर सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद करेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां