सहारनपुर डीएम ने 1 घण्टे में कृषक को सौंपी दुरूस्त खतौनी, कृषक की शिकायत पर लिया तुरंत एक्शन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशों को साकार करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में आये लोगों की समस्याओं को सुन गंभीरता से उनका निराकरण ही नहीं बल्कि हरसंभव मदद भी करते हैं। जिलाधिकारी केवल समस्या सुनते ही नहीं है बल्कि समस्या की तह में जाकर विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए सदैव उचित कदम उठाते हैं। […]
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशों को साकार करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में आये लोगों की समस्याओं को सुन गंभीरता से उनका निराकरण ही नहीं बल्कि हरसंभव मदद भी करते हैं। जिलाधिकारी केवल समस्या सुनते ही नहीं है बल्कि समस्या की तह में जाकर विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए सदैव उचित कदम उठाते हैं।
प्रतिदिन की भांति आज भी जिलाधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम रूपडी जुनारदा के एक कृषक बिरम सिंह पुत्र चतर सिंह ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि विगत 04 वर्षों से खतौनी में नाम बदलवाने के लिए लेखपाल से प्रार्थना कर रहा है किन्तु लेखपाल कृषक को परेशान कर रहा है। कृषक ने बताया कि खतौनी में गलती ने नाम ब्रहम सिंह होने के कारण कृषक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में स्टाम्प घोटाले पर सख्ती: डीएम ने 27 मामलों में 3.32 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगायाजिस पर डॉ0 दिनेश चंद्र ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्वयं उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय पंहुचकर कृषक को 01 घण्टे के अंदर खतौनी में नाम सही कराकर दुरूस्त खतौनी की निशुल्क नकल सौंपी और लेखपाल के प्रति कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि तत्काल लेखपाल के विरूद्ध जांच कराते हुए आज ही तथ्यों से अवगत कराया जाए। उन्होने कहा कि यदि लेखपाल के संबंध में शिकायत सही पाई जाती है तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां