खुले पैसे देने को लेकर कुछ युवकों ने हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर रेस्टोरेंट के स्वामी को पत्नी और बच्चों सहित लाठी डंडों से हमला कर किया घायल
देवबंद। खुले पैसे देने को लेकर कुछ युवकों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए उसके स्वामी को पत्नी और बच्चों सहित लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे स्थित […]
देवबंद। खुले पैसे देने को लेकर कुछ युवकों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए उसके स्वामी को पत्नी और बच्चों सहित लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
हाईवे स्थित शिक्षक नगर के गेट के बराबर में अरुण शर्मा परिवार के साथ रहते हैं और उन्होंने घर के बाहर ही रेस्टोरेंट खोला हुआ है। शनिवार की शाम कुछ युवक रेस्टोरेंट पर आए थे। जिनकी खुले पैसे देने को लेकर अरुण शर्मा के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने फोन कर अपने कई साथियों को बुला लिया। जिन्होंने हाथों में लिए लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया।
अरुण शर्मा ने बताया कि शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को आई पत्नी ममता शर्मा, छोटा भाई अनिल शर्मा, बेटा रक्षित और भतीजे सत्यम को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने वहां तोड़फोड़ भी की।
बताया जाता है कि हमलावर युवक पास के ही एक गांव के रहने वाले हैं, जो लोगों के इकट्ठा होने पर फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां