चंद्रशेखर आजाद की हत्या करना चाहते थे आरोपी, रोहाना टोल प्लाजा पर जानकारी मिलने पर लग गए थे पीछे !

On

सहारनपुर- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर  चारों को जेल भेज दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि 28 जून की शाम जिले के कस्बा देवबंद में […]

सहारनपुर- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर  चारों को जेल भेज दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि 28 जून की शाम जिले के कस्बा देवबंद में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात में शामिल चारो हमलावरों को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अभिमन्यू मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन एवं सीओ देवबंद रामकरण सिंह की अगुवाई में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी जिनका नेतृत्व एसएसपी डा. विपिन ताडा कर रहे थे। हरियाणा की एसटीएफ इकाई भी यहां की पुलिस के सहयोग में लगी थी।

लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान ये भी पढ़ें  लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान

श्री साहनी ने बताया कि चारो आरोपियों के अंबाला कोर्ट में किसी अन्य मामले में आत्म समर्पण करने की पक्की सूचना मिलने पर देवबंद कोतवाली के पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह की अगुवाई में विशेष टीम गठित कर अंबाला रवाना की गई जिसने हरियाणा एसटीएफ को साथ लेकर एक जून यानि कल शनिवार को चारो आरोपियों को अंबाला के कस्बा शहजादपुर में अग्रवाल ढाबा के पास से हिरासत में ले लिया और कडी सुरक्षा में सहारनपुर लाया गया।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट ये भी पढ़ें  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

कई घंटो तक आरोपियों से की गयी गहन पूछताछ में चंद्रशेखर पर हमले की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की गयी। साहनी ने बताया कि जानलेवा हमले में चंद्रशेखर बाल-बाल बच गये थे जबकि हमलावरों का उद्देश्य उनकी हत्या करना था। कार में अगली सीट पर लविश उर्फ अभिषेक बैठा था। पीछे वाली सीट पर रणखंडी निवासी विकास और प्रशांत बैठे थे। उन्होंने रोहाना टोल प्लाजा के पास चंद्रशेखर आजाद के देवबंद में किसी कार्यक्रम में जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने उससे निपटने की ठान ली और देवबंद पहुंच गए।

बढ़ती कीमतों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने पर चर्चा करेंगे जी-7 देशों के मंत्री  ये भी पढ़ें  बढ़ती कीमतों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने पर चर्चा करेंगे जी-7 देशों के मंत्री

जैसे ही चंद्रशेखर कार्यक्रम से निकलकर गाडी में बैठकर निकले तो थोडी दूर पर स्पीड ब्रेकर पर गाडी धीमी हुई तो उन्होंने उसकी गाडी को ओवरटेक किया और 315 बोर के दो तमंचों से तीन फायर किए। दो फायर विक्की रणखंडी और एक राउंड फायर प्रशांत ने किया। हमला करते ही वे रूडकी की ओर भागे लेकिन गांव मिरगपुर के पास गाडी में तेल खत्म हो जाने पर वे गाडी को वही छोडकर छिपते-छिपाते दो दिन में अंबाला पहुँच गए।

उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और सात जिंदा कारतूस अभियुक्तों की निशानदेही पर देवबंद में फुलास रजवाहे की पुलिया के पास से बरामद किए गए। पुलिस ने उनकी कार घटना के बाद ही बरामद कर ली थी। हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307/506/120 बी एवं 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा चंद्रशेखर के भाई मनीष द्वारा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अब इसमें आर्म्स  एक्ट की धारा 3/25/24 भी बढा दी है।

डीआईजी ने बताया कि चारो आरोपियों का आपराधिक इतिहास हैै। लविश के खिलाफ देवबंद कोतवाली मे आईपीसी की धारा 307 समेत विभिन्न धाराओं में पहले से ही तीन मुकदमें दर्ज है। इतने ही मुकदमें विकास पुत्र प्रीतम के खिलाफ देवबंद कोतवाली में दर्ज है। प्रशांत के खिलाफ भी एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

एसएसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ एवं पुलिस निरीक्षक देवबंद थाना अध्यक्ष सरसावा सूबे सिंह आदि शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी को लगाई गई पांच टीमों में 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। डीजीपी विजय कुमार की ओर से पुलिस टीम को 50 हजार रूपए का इनाम देने की जानकारी डीआईजी ने दी। उन्होंने कहा कि गजेटिंड अफसरों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

हमले की वारदात में शामिल गिरफ्तार चारों युवकों में तीन देवबंद कोतवाली के गांव रणखंडी के निवासी है। इनमें तीन विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम सिंह, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार एवं लविश उर्फ अभिषेक पुत्र विरेंद्र सिंह शामिल है। जबकि चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवकुमार हरियाणा के करनाल जिले के थाना निसिंग के ग्राम गौदर का निवासी है। जिसकी रणखंडी मेें रिश्तेदारी है और वह वहां के तीनों इन युवकों का साथी है और रणखंडी आता-जाता रहता है।
हमले में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाडी हरियाणा निवासी विकास उर्फ विक्की की थी और हमले की घटना के दौरान वही गाडी चला भी रहा था।

सहारनपुर। भीम आर्मी  चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले युवकों को पुलिस  ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चार युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। जहा इन युवकों के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं। इस मामले में रविवार को सहारनपुर पुलिस ने जानकारी दी है।

वही डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि चन्द्रशेखर पर 28 तारीख को हमला किया गया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। और चार लड़को को गिरफ्तार किया गया है। एक युवक हरियाणा और तीन देवबंद का रहने वाला है। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। उन्हें अंबाला के ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चंद्रशेखर के बयानबाजी से नाराज थे। उन्होंने अचानक ही हमला करने का प्रोग्राम बनाया था। आरोपियों ने रोहाना टोल से उनका पीछा किया था।

इससे पहले सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने हमले के बाद बताया था कि चन्द्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर कार सवार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। पुलिस की कई टीम जांच कर रही हैं और बहुत जल्दी ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य और मीडिया प्रभारी डॉक्टर अजय गौतम ने कहा था, ‘‘घटना के 72 घंटे बीतने पर भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे समर्थकों में नाराजगी है। गौतम ने बताया कि आजाद के निवास पर चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं, सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आगामी तीन जुलाई को सहारनपुर में महापंचायत होगी।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना