सहारनपुर में नगरपालिका बैठक में कुर्सी को लेकर जोरदार हंगामा, विपक्षी सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
सहारनपुर। गंगोह नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विपक्षी सभासदों के द्वारा वर्तमान सभासद नोमान मसूद के लिए बिछाई गई बड़ी कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा किया गया। विपक्षी सभासद दल की नेता पूजा पाल सहित अन्य सभासदों ने आरोप लगाया कि चैयरपर्सन के अलावा सभी 25 सभासदों के लिए एक जैसी कुर्सी की व्यवस्था होनी […]
सहारनपुर। गंगोह नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विपक्षी सभासदों के द्वारा वर्तमान सभासद नोमान मसूद के लिए बिछाई गई बड़ी कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा किया गया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर नगर निगम ने वसूला 3.1 करोड़ सर्विस चार्ज, आयकर और डाक विभाग को भेजे 10.5 करोड़ रुपये के बिलविपक्षी सभासद दल की नेता पूजा पाल सहित अन्य सभासदों ने आरोप लगाया कि चैयरपर्सन के अलावा सभी 25 सभासदों के लिए एक जैसी कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिए। परन्तु नगरपालिका में तैनात क्लर्क काशिफ़ कुद्दुसी ने जानबूझकर उनके साथ भेदभाव करते हुए सभासद नोमान मसूद के लिए बड़ी कुर्सी बिछवाई।
विपक्षी सभासदों ने इसे अपना अपमान बताते हुए बैठक का बहिष्कार करते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौपा। बैठक में सभासद नीरज अग्रवाल-पूजा पाल-शालू चौधरी-गुरमीत सिंह-शहजादी-शबा परवीन सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां