सही मायने में लोकतंत्र का असल मतलब भाजपा सरकार में ही आ रहा समझ: पीएम मोदी

On

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी योजनाएं गिने चुने लोगों तक ही पहुंचती थीं लेकिन जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हरहुआ […]

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी योजनाएं गिने चुने लोगों तक ही पहुंचती थीं लेकिन जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरहुआ वाजिदपुर में आयोजित जनसभा में वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के लिए 12,110 करोड़ रुपये की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट और नाकाम सरकार चलाने वाले लोग आज जब लाभार्थी नाम सुनते हैं तो बिलबिला जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का लाभ अब सही मायने में, सही लोगों तक पहुंचा है। पहले लोकतंत्र के नाम पर गिने-चुने लोगों के हित साधे जाते थे, गरीबों की कोई पूछ नहीं थी। भाजपा सरकार में लाभार्थी वर्ग सच्चे सामाजिक न्याय और सच्चे सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है। जिन लोगों ने देश पर दशकों तक राज किया, उनके शासन के मूल में भी बेइमानी रही है। जब ऐसा होता है तो चाहे कितना भी धन इकट्ठा हो तो कम ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि सही मायने में लोकतंत्र का असल मतलब अब भाजपा सरकार में ही समझ में आ रहा है।

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती ये भी पढ़ें  अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बैंक तक पहुंच अमीरों की होती थी। माना जाता था कि पैसा नहीं है तो बैंक खाते की क्या जरूरत है। बीते 9 साल में इस सोच को भी भाजपा सरकार ने बदल दिया है। हमने बैंकों के दरवाजे सबके लिए खोल दिये हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 09 सालों में केन्द्र सरकार के कार्यों का उल्लेखकर कहा कि सरकार बदली है नियत बदली है तो परिणाम भी बदले दिख रहे हैं। पहले करप्शन और कालाबाजारी से अखबार भरे रहते हैं। अब शिलान्यास और लोकार्पण की खबरें अखबारों में छाई रहती है। जब नीयत साफ होती है तो कैसे काम होता है इसका उदाहरण देता हूं। पहली बार देश में 50 साल पहले राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। लेकिन इतने साल में भी ये राजधानी एक्सप्रेस 16 रूटों में ही चल पाई है। इसी तरह 30-35 साल पहले शताब्दी एक्सप्रेस भी चली थी। ये ट्रेन भी 19 रूटों पर ही अब तक सेवा दे पाई है। इन ट्रेनों से अलग वंदे भारत एक्सप्रेस है और बनारस के पास देश की पहले वंदेभारत का खिताब है। ये ट्रेन 4 साल में 25 रूटों पर चलनी शुरू हो गई है। आज भी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।

ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस

प्रधानमंत्री ने काशी के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि काशी की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। रोजगार के नये अवसर बन रहे हैं। पिछले साल 7 करोड़ से अधिक पर्यटक काशी आए। पर्यटक 12 गुना बढ़े तो इसका सीधा लाभ रिक्शा वालों, ढाबा होटल संचालकों, दुकानदारों, पान वाले, साड़ी कारोबारी, नाव चलाने वाले साथियों को हुआ। गंगा आरती के वक्त नाव पर कितनी भीड़ होती है, ये देखकर मैं भी हैरत में पड़ जाता हूं। बाबा के आशीर्वाद से काशी की विकास यात्रा ऐसे ही चलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे अब चिंता नहीं होती कि इतने सारे लोग आएंगे तो बनारस में सब कैसे मैनेज होगा। काशी के लोग मुझे सिखा देते हैं, मैं उनको कुछ सिखा नहीं सखता। जी-20 में दुनियाभर के लोगों का इतना अच्छा आदर और स्वागत काशीवालों ने किया कि आज पूरी दुनिया में काशी की वाहवाही हो रही है। काशी के लोग सब संभाल लेते हैं।

महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश ये भी पढ़ें  महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब गरीबों के लिए योजनाएं एसी कमरों में बैठकर बनाई जाती थी, योजनाएं काम कर रही हैं या नहीं इसका कोई खबर लेने वाला नहीं था। गरीब को कोई पूछने वाला नहीं था। गरीबों, दलितों और पिछड़ों को केवल अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था। मगर एक गरीब मां के बेटे मोदी ने गरीबों का अपमान कभी नहीं सहा। एक समय था जब गरीबों के लिए योजनाएं एसी कमरों में बैठकर बनाई जाती थी, योजनाएं काम कर रही हैं या नहीं इसका कोई खबर लेने वाला नहीं था। गरीब को कोई पूछने वाला नहीं था। गरीबों, दलितों और पिछड़ों को केवल अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था। मगर एक गरीब मां के बेटे मोदी ने गरीबों का अपमान कभी नहीं सहा।

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का स्वाभिमान भाजपा सरकार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज काशी सहित उत्तर प्रदेश को लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार मिला है। हमने जो काशी की आत्मा को बनाए रखते हुए नूतन काया का संकल्प लिया है, यह उसका विस्तार है। इनमें रेल, रोड, पानी, शिक्षा, पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं। घाटों से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपना संबोधन भारत माता की जय, हर-हर महादेव और माता अन्नपूर्णा के जयकारे के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि सावन की शुरुआत हो, बाबा विश्वनाथ व मां गंगा का आशीर्वाद हो और बनारस का साथ हो तो जीवन धन्य हो जाता है। जे काशी आई उ अब खाली हाथ ना जाई।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

  नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सुप्रीम...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

  नई दिल्ली। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी हालांकि,...
हेल्थ 
आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और इसलिए...
लाइफस्टाइल 
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल (रजि.) के सचिव अनुज बंसल ने स्थानीय जनता को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में...
शामली 
शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना