वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी करेंगे टिफिन मीटिंग
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन मीटिंग करने वाले हैं। करीब 50,000 बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में […]
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन मीटिंग करने वाले हैं। करीब 50,000 बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
यूपी बीजेपी के संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के भव्य और अभूतपूर्व स्वागत की जिम्मेदारी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर है। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवइसी बीच जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक चैनल की गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। ड्रोन पर पूरी तरह रोक रहेगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
काशी क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
वाराणसी मेयर अशोक तिवारी के मुताबिक कार्यक्रम को देखते हुए साफ-सफाई जोरशोर से की जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए संपूर्ण काशी में स्पेशल सफाई कैंपेन भी चलाया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां