30 जून से 29 जुलाई तक वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी, लोहता से होगी रवाना
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि लोहता से श्री माता वैष्णो देवी के लिए ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी संख्या 04249 /04250 का संचालन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे बताया कि लोहता-श्री माता वैष्णो देवी-लोहता ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी (04249) लोहता स्टेशन […]
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि लोहता से श्री माता वैष्णो देवी के लिए ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी संख्या 04249 /04250 का संचालन किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे बताया कि लोहता-श्री माता वैष्णो देवी-लोहता ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी (04249) लोहता स्टेशन से 30 जून से 28 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी (5 फेरे)। लोहता-श्री माता वैष्णो देवी-लोहता ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी (04250) श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन से 1 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी (5 फेरे)। लोहता-श्री माता वैष्णो देवी-लोहता ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष रेलगाड़ी में 10 स्लीपर कोच, 9 सामान्य कोच, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कम तृतीय श्रेणी कोच, 2 एसएलआर सहित कुल 23 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04249 प्रत्येक शुक्रवार को लोहता स्टेशन से शाम 4 बजकर 15 मिनट पर चलेगी जो प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन मुरादाबाद से चलकर सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, उधमपुर होते हुए शाम 7 बजकर 50 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04250 प्रत्येक शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से रात्रि 11 बज कर 20 मिनट पर चलेगी जो उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए अगले दिन दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी, इसके बाद मुरादाबाद से चलकर बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए रात्रि 1 बजकर 45 मिनट पर लोहता स्टेशन पहुंचेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां