Monday, April 28, 2025

मेरठ से लखनऊ जा रही वन्दे भारत में यात्री के नास्ते में निकला कीड़ा, वीडियो वायरल

मेरठ। मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कीड़े निकले हैं। इस तरह का एक वीडियो बनाकर यात्री ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रेलवे से शिकायत की है। वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए मेरठ से लखनऊ जा रहे यात्री देवेंद्र ने अपने x पर लिखा कि वंदेभारत ट्रेन में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े निकले हैं। खाने के चार पैकेट में से तीन में कीड़े निकले हैं।

 

 

[irp cats=”24”]

देवेंद्र ने आईआरसीटीसी से इसकी शिकायत की है। यात्री द्वारा वायरल वीडियो के अनुसार बरेली में वन्दे भारत ट्रैन में यात्रियों को नाश्ता दिया गया। नास्ते में दिए गए सूजी के उपमा में कीड़ा मिला है। वंदेभारत ट्रेन मेरठ से चलकर लखनऊ जाती है।

 

 

मेरठ से लखनऊ जाती है वन्दे भारत

 

मेरठ से प्रतिदिन लखनऊ जाने वाली वन्दे भारत ट्रैन में सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। मेरठ के बाद मुरादाबाद, बरेली और फिर लखनऊ में वन्दे भारत का स्टॉपेज है। वन्दे भारत सोमवार को मेरठ से चली थी। बरेली में यात्री नाश्ता सर्व किया गया। नास्ते में कीड़ा निकलने पर कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूजर ने लिखा कि इतनी महंगी वन्दे भारत ट्रैन में सफाई और यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।यात्रियों को कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय