Saturday, April 12, 2025

बागपत में तेंदुआ के शावक का शव मिलने से दहशत में ग्रामीण, पोस्टमार्टम को भेजा

बागपत। जिले में शुक्रवार की सुबह तेंदुए के दो शावक देखे गए। शावक को देखकर किसान घबरा गए। गांव के लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। दो शावकों में से एक की मौत हो चुकी थी। वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

 

 

बड़ौत के दाहा क्षेत्र में निरपुड़ा गांव के जंगल में शुक्रवार को एक किसान खेत में पानी दे रहा था, तभी उसने तेंदुए के दो शावक देखे। इनमें से एक शावक मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरा खेत में भाग गया। इस घटना से किसानों में भय फैल गया। मौजूदा लोगों ने मादा शावक होने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर दोघट और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मादा शावक के शव को संतनगर नर्सरी ले गई।

 

 

खेत में पहुचें एक किसान ने तेंदुए के दो शावकों को देखा तो उसने इसकी सूचना पहले गांव में दी। इस बीच, अन्य किसान भी लाठी और डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर दूसरा शावक खेत में भाग गया, जबकि पहला शावक खेत में ही पड़ा रहा। मादा तेंदुए की उपस्थिति की आशंका से किसान चिंतित हो गए और उन्होंने इस घटना की सूचना दोघट थाना पुलिस और वन विभाग को दी।

 

सूचना मिलने पर दोघट पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें शावक मृत अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम ने शावक को कपड़े में लपेटकर बाइक पर संतनगर नर्सरी ले जाया। संतनगर नर्सरी पर चिकित्सकों की टीम शावक का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शावक की मौत किस कारण हुई।

यह भी पढ़ें :  यूपी पुलिस ने इंस्पेक्टर को लिया रिमांड पर, शामली व बागपत में खेत से करोड़ों रुपए बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय