Saturday, May 18, 2024

दिल्ली से अनूपगढ़ जा रही वॉल्वो हिसार में पलटी,कई यात्री हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हिसार। जिले के हांसी क्षेत्र में सैनीपुरा गांव के पास सवारियों से भरी वॉल्वो बस पलट जाने से कई यात्रियों को चोटें आई है। इनमें कइयों को गंभीर चोटें है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कोई पशु आगे आने के कारण हुआ।

सैनीपुरा गांव के पास बुधवार तड़के अचानक बस पलटने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करके रास्ता खोला। बताया जा रहा है कि दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए प्राइवेट वॉल्वो बस जा रही थी। जब बस हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंची तो सामने एकदम से जानवर आ गए, जिससे बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिय बस सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार अधिकांश यात्री रात के समय सो रहे थे। स्लिपर कोच होने के कारण यात्री लेटे हुए थे कि अफरा तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पांच यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं। उनके हाथ, बाजू और टांगों पर चोटें हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया। अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी हैं। बस को सीधा करने के बाद उसे नजदीक के पेट्रोल पंप पर खड़ा किया गया। पुलिस घायलों के परिजनों को सूचना देे रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय