Saturday, May 17, 2025

दुनिया की 155 नदियों का जल अयोध्या लाया गया,योगी 23 अप्रैल को रामलला का करेंगे जलाभिषेक 

अयोध्या। उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और चीन समेत विभिन्न देशों की 155 नदियों का जल अयोध्या पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को इन नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे। जल जमा करने वाले दिल्ली बीजेपी नेता और पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि तंजानिया, नाइजीरिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नेपाल, भूटान, मालदीव और बांग्लादेश जैसे देशों से भी जल लाया गया है।

उन्होंने कहा कि अंटार्कटिका से भी जल लाया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को यहां मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में टीम से जल कलश प्राप्त करने के बाद उसकी पूजा करेंगे।

दुनिया भर के देशों से लाए गए जल पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे।

कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।

पाकिस्तान का जल पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया। फिल जॉली इसे अयोध्या लाए।

पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत सहित कई अन्य देशों की नदियों से भी जल लाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय