Tuesday, April 29, 2025

मुज़फ्फरनगर में बाजार में आते-जाते समय मनचलों से युवती परेशान, पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार

मोरना। मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बाजार में आते जाते समय मनचलों द्वारा परेशान करने के बाद पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। भोपा पुलिस मामले में कार्यवाही में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ हिदायत देते हुए कहा था कि अगर बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ किया तो अगले ही चौराहे पर मार दिए जाओगे, परन्तु इस हिदायत के बाद भी मनचले अपनी आदतों से बाज आने को तैयार नही है।

ऐसे ही एक मामले में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को शिकायत कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। युवती ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि जब भी वह बाजार में समान खरीदने जाती है ,तो गांव के ही दो आरोपी उसका पीछा करते है और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते है।

[irp cats=”24”]

बीते बुधवार को भी वह किसी काम से बाजार जा रही थी कि तभी दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच की। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसका जीना मुहाल कर रखा है।

पीडि़ता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले में कार्यवाही में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय