Friday, May 2, 2025

अनमोल वचन

दर्पण वह होता है, जिसमें व्यक्ति का व्यक्तित्व नजर आता है। व्यक्तित्व केवल बाहरी दर्पण में ही नजर नहीं आता अपितु दिल के दर्पण में भी नजर आता है। व्यक्ति का दिल ऐसा  दर्पण है, जो पल भर में सामने वाले के सामने उसके व्यक्तित्व की सूरत और सीरत दोनों प्रस्तुत कर देता है।

 

जिन व्यक्तियों का हृदय एक दम साफ होता है, उन्हें पढऩा बेहद सरल होता है और ऐसे लोग ही दिलों को छू जाते हैं, जो व्यक्ति हृदय में ईष्र्या, लोभ, प्रतिशोध आदि की भावना को दबाए रखते हैं उनके हृदय को अनेक रोग लग जाते हैं। एक सैनिक के लिए हृदय जोश और उत्साह का परिचाक होता है, एक प्रेमी-पे्रमिका के लिए एक रोमांचकारी अहसास लिए होता है तो खिलाडिय़ों के लिए वह साहस का स्रोत होता है।

[irp cats=”24”]

 

जीवन को भरपूर जीने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण दिल का साफ होना ही होता है। जीवन की यात्रा में हमारा मुकाबला अनेक कठिन चुनौतियों से होता है। इस चुनौतियों का सामना जो सच्चे दिल से करते हैं वे जीत जाते हैं। वहीं जो लोग चुनौतियों को देखकर भयभीत होकर पलायन कर जाते हैं अथवा झूठ का सहारा लेते हैं वे सदा टेढे-मेढे रास्तों पर ही भटकते रहते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय