Friday, May 9, 2025

बिना नाम लिए अखिलेश ने जयंत चौधरी पर साधा निशाना, X पर किया पोस्ट, कह दी बड़ी बात

लखनऊ। लोकसभा चुनावों के दौरान चल रही खींचतान के बीच जयंत चौधरी पर बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। दरअसल कल जयंत को पीएम मोदी की सहारनपुर रैली में शामिल होना था। उसका ऐलान भी हो गया था। लेकिन जयंत मंच पर नही दिखे।

 

इस पर अखिलेश यादव ने लिखा, “पश्चिमी उप्र में जिस प्रकार भाजपा की घोषित संयुक्त रैली में उनके साथ गये दल भी अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं और उपेक्षित होकर अपमान का घूंट पीकर रह जा रहे हैं, यहाँ तक कि अपने प्रत्याशी के समर्थन में की जा रही रैली तक में वो हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं, इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि भाजपा का गठबंधन ‘गाँठबंधन’ बन चुका है और वो पश्चिमी उप्र में सामाचार भर के लिए बचा है, सच में नहीं। भाजपा पश्चिमी उप्र में हार मान चुकी है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बोहनी ख़राब हो जाएगी क्योंकि उप्र में चुनाव पश्चिमी उप्र से ही शुरू हो रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के आगे भाजपाइयों का गुट हथियार डाल चुका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय