Monday, May 19, 2025

श्रमिकों के उत्थान के लिए काम कर रही योगी सरकार- अनिल राजभर

गाजियाबाद। श्रम प्रकोष्ठ भाजपा गाजियाबाद महानगर एवं श्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम यूफोरिया बैंक्वेट हाल, शहर विधानसभा, गाजियाबाद में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर एवं राज्य श्रम विभाग द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले श्रमिकों के बच्चों को सम्मानित किया गया।

 

 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, श्रम एवं सेवायोजन राजमंत्री मन्नू कोरी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष संजय कांत शर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र के अलावा श्रम विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रम मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सरकार द्वारा लाभार्थी बनाते हुए चेक वितरित किए। कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में, श्रम प्रकोष्ठ महानगर संयोजक भीम शर्मा के संचालन में हुआ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय