Sunday, April 27, 2025

युवा कांग्रेस का ‘इंडिया 300, भाजपा 150’ अभियान शुरु

नयी दिल्ली- युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए ‘इंडिया 300, भाजपा 150’ डिजिटल अभियान शुरू किया है।

युवा कांग्रेस की मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के सोशल मीडिया टीम के प्रमुख मनु जैन ने यह अभियान ‘इंडिया गठबंधन 300, भाजपा 150’ के नारे के तौर पर शुरू किया है। उन्होंने इसे अद्वितीय पहल बताते हुए कहा कि देश में पहली बार मतदाताओं को संगठित करने के लिए इस अभियान को डिज़ाइन किया गया है।

उन्होंने अभियान का प्राथमिक उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश मे पहली बार मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आकर मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, लोकतंत्र के संरक्षण, संविधान की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

[irp cats=”24”]

श्री पांडे ने कहा “ इस अभियान का उद्देश्य देश के सामने आने वाले गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। नवोन्वेषी और आकर्षक तरीकों के माध्यम से युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम, युवा मतदाताओं को प्रेरित करना और उन्हें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। देश जिन वास्तविक चुनौतियों से जूझ रहा है, उन पर विशेष ध्यान देने के साथ अभियान का मकसद मतदाताओं की नई पीढ़ी को राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय रुचि लेने और उनकी आवाज सुनने के लिए सूचित और प्रेरित करना है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय