Sunday, February 23, 2025

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण कर की सराहना

सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण के अन्तर्गत विकासखण्ड पुंवारका स्थित नल्हेडा बक्काल में अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने अटल अमृत सरोवर की सराहना करते हुए कहा कि इसके क्षेत्र को बढाया जाए एवं खेल की गतिविधियों सहित पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाया जाए। समूह की महिलाओं के द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाये गये स्वास्तिक की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह जैविक तरीके से बनाये गये उत्पादों को बढावा दें तथा आय अर्जन की दृष्टि से अपने-आप को समृद्ध करें। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो देश स्वतः सशक्त बन सकेगा। उप मुख्यमंत्री द्वारा अटल अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ग्रामवासियों से ग्राम चौपाल के संदर्भ में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामवासियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक शहर  राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह किरत सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सहित संबंधित अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय