Thursday, May 8, 2025

सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के बेटे मोनिस रज़ा की गाड़ी नील गाय से टकराई, सांसद पुत्र और उनकी पत्नी दोनों घायल

सहारनपुर। देहरादून हाइवे पर कैलाशपुर के पास सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के बेटे मोनिस रज़ा की गाड़ी नील गाय टकरा गई। हादसे में सांसद पुत्र मोनिस रजा और उनकी पत्नी दोनों घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर के बसपा सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के बेटे मोनिस रज़ा की कार उस समय हादसे का शिकार हो गई जब वह सहारनपुर से अपनी फैमिली के साथ दिल्ली एक समारोह में जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सांसद पुत्र मोनिस रज़ा की गाडी जैसे ही सहारनपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाशपुर के समीप पहुंची तो उनकी कार तेज़ गति से सड़क पार कर रही नील गाय से टकरा गई।
नील गाय की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पीछे से लेकर आगे तक के सारे शीशे तेज़ आवाज़ के साथ टूट गए। शीशे टूटने होने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में मोनिस रज़ा और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आयी हैं।
हादसे की सूचना पर सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के परिवार के लोग मौक़े पर पहुंच गए और दोनो को चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय