Tuesday, September 17, 2024

मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार को जन्म दे रहे माननीय को करेंगे बेनकाब, हिन्दू महासंघ ने की घोषणा

मुजफ्फरनगर। झोलाछाप चिकित्सकों एवं फर्जी अस्पतालों के विरुद्ध संयुक्त हिंदू महासंघ ने अभियान छेड़ दिया हैं। संयुक्त हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने बड़े आकाओं की सरपरस्ती में जनपद भर में फर्जी अस्पतालों एवं झोलाछाप डॉक्टरों का सिक्का चलने का दावा किया है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से कार्यवाही कर अवैध रूप से संचालित अस्पतालो को सील करवाए जाने एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। गुरुवार को संयुक्त हिंदू महासंघ ने मीडिया सैंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद भर में फर्जी अस्पताल व झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया हैं।

संयुक्त हिन्दू महासंघ के संरक्षक बिट्टू सिखेडा ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी से माँग की कि छोलाछाप डॉक्टरों एवं फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ दिये गये पत्र नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चैहान द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा गया है। उन्होने बताया कि छोलाछाप डॉक्टर एवं फर्जी अस्पतालों के कारण अनेको जिन्दगी बर्बाद हो रही है। आरोप है कि अनेक महिला, पुरूष व बच्चे मौत का शिकार हो रहे है। छोलाछाप डॉक्टरों एवं अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जल्द से जल्द होनी चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होने बताया कि छोलाछाप डॉक्टर समाज के नाम पर कलंक है। संरक्षक बिट्टू सिखेडा ने फर्जी डॉक्टरों पर उल्टी सीधी दवाईयाँ देकर मरीज को और बीमार करने का आरोप लगाया हैं। संयुक्त हिंदू महासंघ के संस्थापक योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों को फर्जी अस्पताल एवं झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध जांच के आदेश दिये गये हैं। आरोप हैं कि आदेश पारित होने के बावजूद भी तीन दिन बीत चुके हैं मगर कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। आरोप हैं कि वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में कुछ सफेद पोश द्वारा फर्जी अस्पताल संचालको को संरक्षण दिया जा रहा हैं।

आरोप है कि सफेद पोश अपना वोट बैंक बचाने के चक्कर में भोली भाली जनता पर दांव खेल रही हैं। आरोप हैं कि झोलाछाप डॉक्टरों को आने संरक्षण में लेकर एक और जहां अपना वोट बैंक बचाने का प्रयास किया जा रहा हैं, वहीं जनपद भर की जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। संयुक्त हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी हैं कि भ्रष्टाचार को जन्म देने एवं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले माननीयों को बेनकाब करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। संयुक्त हिन्दू महासंघ ने जनपद से भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों का सफाया करने को लेकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया हैं।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से संस्थापक योगेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ संरक्षक बागेश अग्रवाल, संयोजक अखिलेश पुरी, संरक्षक बिट्टू सिखेडा, महासचिव हरीश पालीवाल, आचार्य पंकज शास्त्री, पं. बृजबिहारी अत्री, बसंत कश्यप, मीडिया प्रभारी संयुक्त हिन्दू महासंघ नवनीत कुमार, अमरीश त्यागी, साक्षी वर्मा, सोनू गर्ग सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय