Monday, May 19, 2025

साप्ताहिक राशिफल-19 मई से 25 मई 2025 तक

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी। माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर आपका मन विचलित रह सकता है। क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें। धन का लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं। दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी। आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़-भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है। व्यापारिक वर्ग को कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। धन लाभ हेतु नए मार्ग मिल सकते हैं। संतान से लाभ मिल सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हफ्ते की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। अचानक धन लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है। धन खर्च सोच-समझकर करें। दान-पुण्य के कार्यों पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है। आय को लेकर नई स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह रहेगी। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। भाग्यवश कुछ लाभकारी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के खर्चों से बचने की सलाह रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में कोई चिंता परेशान कर सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। धन संबंधी मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को लाभ मिल सकता है। संतान से लाभ और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिहाज से हफ्ता अनुकूल रहेगा। अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। मन को शांत बनाए रखना हितकर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ी भागदौड़ वाला रह सकता है। मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है। यात्रा संभव है। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचने की सलाह रहेगी।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे। निवेश द्वारा लाभ मिल सकता है। कामकाज को लेकर किसी पर अधिक विश्वास न करें। संतान के साथ वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास करें।

(विशाल वार्ष्णेय, संस्थापक: कलाशांति ज्योतिष)

+91-6261231618

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय