Tuesday, April 29, 2025

सिसौली से अध्यक्ष पद हेतु 10 नामांकन पत्र जमा, शाहपुर में 17 मैदान में उतरे, बुढ़ाना में 9 में होगा मुकाबला

बुढ़ाना। नगर पंचायत सिसौली से अध्यक्ष पद पर अंतिम दिन रालोद से नीरज देवी पत्नि अमरपाल ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। रालोद के क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने नीरज देवी के साथ जाकर नामांकन पत्र जमा कराया। भाजपा से ममता देवी पत्नि ओमेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, विनीत कात्यान आदि मौजूद रहे।

आरती बालियान पत्नि नितिन कुमार व शालू देवी पत्नि संदीप कुमार ने भी नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत सिसौली से कुल 10 नामांकन पत्र जमा हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिसौली से अध्यक्ष पद हेतु 12 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। सदस्य के 13 पद हेतु कुल 52 नामांकन पत्र जमा हुए।

नगर पंचायत शाहपुर से अध्यक्ष पर पर भाजपा प्रत्याशी प्रमेश कुमार सैनी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ पूर्व विधायक उमेश मलिक, डॉ विवेक बालियान व विनीत कात्यान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रालोद से इलियास कुरैशी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ विधायक राजपाल बालियान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर सपना, सुषमा सैनी, पवित्रा सैनी, श्यामलाल सैनी, अब्बास व मौ अकरम ने आम आदमी पार्टी से अपना नामांकन पत्र जमा किया। अध्यक्ष पद पर कुल 23 नामांकन पत्र बिके थे। 17 नामांकन पत्र जमा हुए। सदस्य के 13 पद हेतु कुल 74 नामांकन पत्र जमा हुए।

[irp cats=”24”]

बुढाना से अध्यक्ष पद हेतु 9 नामांकन पत्र जमा:  नगर पंचायत बुढ़ाना से अध्यक्ष पद हेतु 9 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन पत्र जमा हुए। सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी उमा देवी पत्नि सुबोध त्यागी ने सपा से नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ रालोद विधायक राजपाल बालियान व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। नगमा ने निर्दलीय, नसरीन बानो ने आम आदमी पार्टी, शिबा ने बहुजन समाजवादी पार्टी, कौशर जहां ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आसिफा व ममता ने निर्दलीय से नामांकन पत्र जमा किया। बुढ़ाना में 17 सदस्य पद हेतु कुल 62 नामांकन पत्र जमा हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय