Monday, May 20, 2024

सहारनपुर में धोखाधडी की गयी धनराशि 10,000 रूपये साईबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा वापस कराई गयी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में साईबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर (द्वितीय) के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर पर गठित साईबर सैल टीम द्वारा  सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये दिनांक 20/01/2024 को शिकायतकर्ता दीपक कुमार वर्मा निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम कालोनी ग्वलीरा चौक थाना सदर बाजार सहारनपुर के धोखाधडी करके 10,000/- रूपये अज्ञात व्यक्ति ने वादी के जनसेवा केन्द्र से रिश्तेदार का दोस्त बनकर ट्रांसफर करा लिये थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जिसमें दीपक कुमार वर्मा उपरोक्त की धोखाधडी की गयी धनराशि  10,000 रूपये आज साईबर हेल्प डेस्क टीम थाना सदर बाजार द्वारा वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धोखाधडी में गई धनराशि वापस कराने पर थाना सदर बाजार सहारनपुर पुलिस का आभार प्रकट किया है।

 

 

धोखाधडी में गई धनराशि को वापस कराने वाली साईबर हेल्प डेस्क टीम में प्र0नि0 संतोष कुमार त्यागी थाना सदर बाजार, सहारनपुर, व0उ0नि0 विपिन त्यागी थाना सदर बाजार, सहारनपुर, का० ऑ० पुष्पेन्द्र कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर, का0 अजय कुमार यादव थाना सदर बाजार, सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय