Thursday, April 3, 2025

नितिन गुप्ता बने अखिल भारतीय सनातन परिषद के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय सनातन परिषद (धर्म ना जाती केवल सनातनी) के द्वारा हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर पर शपथ ग्रहण/मनोयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ मंडल एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई।
संतों की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय सनातन परिषद जो सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, उत्थान के साथ-साथ सनातन प्रेमियों को एकजुट कर हिंदू संस्कृति को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है उक्त संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी ने भाजपा के सहारनपुर के सह जिला मीडिया प्रभारी देवबंद निवासी नितिन गुप्ता को अखिल भारतीय सनातन परिषद का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर नितिन गुप्ता ने कहा कि वह सनातन धर्म के लिए दिए गए सभी कार्यों का निर्वहन पूर्ण लगन, ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे एवं संस्था को विकास के पथ पर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी द्वारा नितिन गुप्ता को आशीर्वाद स्वरुप पटका पहनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा,आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज,अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महंत रामरतन गिरी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, गगन मित्तल और निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय