Sunday, February 23, 2025

सहारनपुर में पड़ोसी ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कोतवाली मंडी थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब दो दिन पहले की है।

कोलवाली मंडी थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मेन्द्र सिंह ने कहा, “नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित पड़ोसी है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था।”

आरोपी की पहचान उवैस निवासी आली की चुंगी खैर नगर के रूप में हुई।

शुक्रवार को घटना के वक्त किशोर घर बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने से अपने घर ले गया।

जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।

पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़के के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय