Tuesday, February 11, 2025

तारक मेहता के Gurucharan Singh ‘सोढ़ी’ की हालत गंभीर

 

 

मुंबई। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की हालत इन दिनों चिंताजनक है। अभिनेता की दोस्त भक्ति सोनी ने हाल ही में उनके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर खुलासा किया है।

डीजीपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर, सम्मन आदेश तामीला व अन्य निर्देशों के अनुपालन का दिया हलफनामा 

 

भक्ति सोनी ने बताया कि गुरुचरण सिंह की तबीयत दो बार इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उनका इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। भक्ति ने यह भी बताया कि उन्होंने लगातार 19 दिनों तक बिना खाना और पानी के गुजारा किया, जिससे उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई।

सपा विधायक रमाकांत यादव अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना घोषित, गैंग में 15 सदस्य किये शामिल

गुरुचरण सिंह ने काम की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर निराशा ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास लेने की इच्छा भी जताई।

मुज़फ्फरनगर में 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, पुलिस ने किया मुठभेड़ घायल

गुरुचरण सिंह पर करीब 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। भक्ति सोनी के अनुसार, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन किरायेदारों के विवाद के कारण संपत्ति को बेचा नहीं जा सका है। यदि यह विवाद सुलझ जाता है, तो गुरुचरण अपने कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।

 

पारिवारिक समस्याओं ने गुरुचरण की मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाला है। उन्होंने अपने परिवार से संपर्क तोड़ लिया है और अपने फोन भी बंद कर दिए हैं।

 

गुरुचरण सिंह के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने और समस्याओं से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं। भक्ति सोनी ने भी सभी से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।

 

गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी शानदार अदायगी से लोगों का दिल जीता था। उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही अपनी मुश्किलों से बाहर आएंगे और सामान्य जीवन जी सकेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय