Wednesday, October 9, 2024

हरियाणा विधानसभा पहुंचीं 12 महिलाएं, गीता भुक्कल की पांचवीं जीत, शंकुलता खटक ने लगाई हैट्रिक

चंडीगढ़ । हरियाणा की 15वीं विधानसभा के चुनाव में 12 महिलाएं विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें सबसे वरिष्ठ गीता भुक्कल हैं, जोकि पांचवीं बार विधायक बनी हैं, जबकि चार महिलाएं पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए इस चुनाव में 1031 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें 101 महिलाएं थीं। चुनावी रण में केवल 12 महिलाओं के सिर जीत का सेहरा सजा है।

चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचीं पहलवान विनेश फाैगाट अब बेबाकी के साथ अपनी बात रख सकेंगी। वहीं बंसीलाल परिवार से उनकी पोती श्रुति चौधरी पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। इसके साथ ही केंद्रीय राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव भी विधानसभा में नजर आएंगी। पंजाब से अलग होकर हरियाणा में 1967 में पहली बार चुनाव हुए तो चार महिलाएं विधायक निर्वाचित हुई। यही से महिलाओं के राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हर विधानसभा चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। 58 साल के इतिहास में हुए 13 चुनावों में 87 महिलाएं विधायक निर्वाचित हुई हैं। अब तक 2014 में सबसे ज्यादा 13 महिलाएं चुनकर विधानसभा पहुंची थीं, जबकि 2005 में 11, 2009 और 2019 में 9-9 महिलाएं विधायक निर्वाचित हुई थीं।

चंद्रावती हरियाणा विधानसभा की पहली महिला सदस्य थीं और हरियाणा से पहली महिला संसद सदस्य भी थीं। वह 1964 और 1972 में हरियाणा मंत्री रहीं। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1954 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और जीत हासिल की।

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के परिवार से किरण चौधरी उपचुनाव समेत चार बार तोशाम से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। अब उनकी जगह उनकी बेटी श्रुति चौधरी विधानसभा पहुंची हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गीता भुक्कल लगातार पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। सबसे पहले भुक्कल 2005 में कलायत विधानसभा से विधायक चुनीं गई। इसके बाद वे झज्जर से लगातार 2009, 2014, 2019 और अब 2024 में पांचवीं बार विधायक चुनीं गई हैं।

 

कलानौर विधानसभा से शंकुलता खटक ने जीत की हैट्रिक लगाई है। शंकुलता खटक पहली बार 2014 में विधायक निर्वाचित हुईं थी, इसके बाद दूसरी बार 2019 में विधायक बनीं और अब तीसरी बार 2024 में विधायक चुनीं गई हैं। कांग्रेस से शैली चौधरी और रेणू बाला लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं।

नारायणगढ़ विधानसभा से शैली चौधरी 2019 में पहली बार विधायक बनी थी, इसके बाद अब 2024 में कांग्रेस से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वहीं सढौरा विधानसभा से रेणू बाला 2019 और 2024 में लगातार विधायक चुनी गई हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी आरती राव को विधायक बनाने की हसरत पाले हुए थे। आखिरकार उनकी यह हरसत पूरी हो ही गई। अटेली से भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था।

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल सदन में निर्दलीय विधायक के रूप में अपनी बात रखती हुई नजर आएंगी।

इस विधानसभा चुनाव में निर्वाचित महिला विधायक की सूची

विधायक विधानसभा क्षेत्र

गीता भुक्कल झज्जर

शंकुलता खटक कलानौर

शक्ति रानी शर्मा कालका

शैली चौधरी नारायणगढ़

रेणू बाला सढौरा

पूजा चौधरी मुलाना

कृष्ण गहलावत राई

श्रुति चौधरी तोशाम

आरती राव अटेली

विनेश फौगाट जुलाना

मंजू चौधरी नांगल चौधरी

सावित्री जिंदल हिसार

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय