Thursday, July 25, 2024

यूपी में 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, देखें किसको कहां मिली तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग ने 15 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। वही अलीगढ़ के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। प्रमुख सचिव के 2 पदों पर भी परिवर्तन किया गया है। पिछले तीन दिन में 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।

देखें किसे कहां मिली नियुक्ति

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अलीगढ़ कमिशनर रविंद्र को प्रमुख सचिव पशुपालन बनाया गया है,उनके स्थान पर एमडी उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ विमल दुबे को कमिश्नर के पद पर अलीगढ़ भेजा गया है, IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने हैं, IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनए गए हैं, IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।

IAS बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं, IAS रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बनाए गए हैं, IAS विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़ बने, IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त झांसी बनाई गईं हैं, IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज ले लिया गया है, IAS पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं,IAS बलकार सिंह नए आयुक्त बनाए गए, IAS आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं, IAS रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बनाए गए हैं, IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं, इससे पहले सोमवार को भी उत्तर प्रदेश के 5 ईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा गया था।

बृज क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद, अयोध्या तीर्थ विकास क्षेत्र, नियुक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग संबंधित महत्वपूर्ण पदों पर आईएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए थे, पांच आईएएस अधिकारियों को तत्काल अपने नए विभागों में तैनाती लेने के लिए कहा गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय