Monday, April 28, 2025

उत्तरकाशी टनल हादसा : रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिक फ्लाइट से पहुंचेंगे रांची

रांची। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 मजदूरों को एयरलिफ्ट कर झारखंड लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एक दिसंबर को इन्हें इंडिगो के फ्लाइट से रांची लाया जाएगा। इन सभी के शाम 8 बजे तक रांची पहुंचने की उम्मीद है।

श्रमिकों को लाने के लिए झारखंड के वरिष्ठ आईएएस भुवनेश्वर प्रताप सिंह की अगुवाई में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के अफसरों की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को ही उत्तराखंड पहुंची थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने पहले ही सभी श्रमिकों को फ्लाइट से लाने का निर्देश दे रखा था। श्रमिकों के साथ उनके 12 परिजनों को भी फ्लाइट से लाया जा रहा है। ये लोग हादसे के बाद उत्तराखंड पहुंचे थे।

[irp cats=”24”]

हादसे के तुरंत बाद झारखंड सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी। वहां झारखंड के मजदूरों के परिजनों को सूचना देने और उनकी सहायता करने के लिए हेल्पलाइन सेंटर भी खोला गया था। इस टीम के अफसरों ने सुरंग में फंसे मजदूरों से फोन पर बात भी की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय