Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में ओवरलोड और बकाया कर नहीं चुकाने पर 17 वाहन सीज, 20 वाहनों के काटे चालान

सहारनपुर। ओवरलोड और बकाया कर नहीं चुकाने पर संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 17 वाहनों को सीज किया।

जबकि ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने और बिना बीमा के संचालन करने पर 20 वाहनों के चालान काटे गए।संभागीय परिवहन विभाग की ओर से पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शाहजहांपुर, गंगोह, चिलकाना, बेहट, दिल्ली रोड पर चुनहेटी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 ओवरलोड वाहनों में से 11 वाहन सीज किए गए।

बकाया कर में संचालित पाए जाने पर छह वाहनों को सीज किया गया, जबकि चार वाहनों का चालान काटा।

ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर आठ और बिना बीमा वाहन संचालन करने पर सात वाहनों का चालान किया गया।

इसके अलावा अधिकारियों ने परिवहन निगम की बसों का भी निरीक्षण किया। जिसमें सभी संचालित बसें मानक के अनुरूप पाई गई।

कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता आदि रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय