Sunday, February 23, 2025

दिल्ली में सिगरेट देने से इनकार करने पर शख्स को 2 लोगों ने मारा चाकू,पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट न देने पर 22 वर्षीय एक युवक को दो लोगों ने चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि घटना 28 अप्रैल को ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास रात करीब सवा 11 बजे हुई।।

पुलिस ने कहा, पीड़ित फहीम पार्क में घूम रहा था, जब दो व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने फहीम से सिगरेट की मांग की। जब फहीम ने इनकार किया, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया।

पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। बाद में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान रविंदर और चेतन उर्फ लकी के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, दोनों ग्रुप करीब पांच महीने पहले किसी छोटी सी बात पर आपस में लड़े थे।

मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय