Tuesday, May 20, 2025

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, 10 दिनों के अंदर दूसरी वारदात

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां जोगी बस्ती के अंदर 20 वर्षीय समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि समीर बीती रात अपने घर से नानी के घर जाने के लिए निकला था। नानी के घर से चंद कदम की दूरी पर ही अज्ञात बदमाशों ने समीर को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मुज़फ्फरनगर के रोहाना में किसान से लूट में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार, लूट के रुपये भी बरामद

 

मृतक के पिता कमरूद्दीन ने बताया कि मेरा बेटा बीती रात घर से खाना खाकर बाहर गया था। देर रात उन्हें जानकारी मिली कि किसी अज्ञात शख्स ने मेरे बेटे को गोली मार दी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि समीर की हत्या किन कारणों से की गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते दिनों हत्या से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

 

मुज़फ्फरनगर में मैग्मा इंडस्ट्री में लगी आग, एक ही दिन में 6 जगह आग ने दिखाया अपना रौद्र रूप

 

 

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई। नाबालिग पर शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय