Wednesday, July 24, 2024

सत्ता के भागियों एवं योगियों के बीच का चुनाव है 2024 – स्वतंत्रदेव

लखनऊ। साल 2024 का ये चुनाव सत्ता के भोगियों और देश की गरीब जनता की सेवा करने वाले योगियों के बीच है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 24 सालों में आजतक कोई छुट्टी नहीं ली। मोदी तपस्वी की तरह दिन रात देश की सेवा में लगे रहते हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को संतकबीरनगर में कही।

वह एनडीए गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण निषाद और बांसगांव से प्रत्याशी कमलेश पासवान के लिये युवा मोर्चा सम्मेलनों को संबोधित करने पहुंचे थे। वहीं कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में संवाद करते भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्री सिंह ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को याद दिलाना चाहता हूँ कि दस साल पहले कांग्रेस की सरकार में देश में कभी भी-कहीं भी सीरियल बम ब्लास्ट और आतंकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन मोदी सरकार में ये सब बीते दिनों की बात हो गई है। देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सख्त क़ानून व्यवस्था इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा यही वजह है कि देश के युवा मोदी को पसंद करते हैं। युवाओं का वोट देश के नाम पर होगा, मोदी के नाम पर होगा।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि याद रहे कि आपके एक वोट से ग़रीबों के लिए पक्का मकान, युवाओं के लिए रोज़गार, देश की सीमाओं की सुरक्षा, फ्री राशन, फ्री चिकित्सा और फ्री शिक्षा सुनिश्चित होती है। हर घर बिजली और हर घर नल से जल पहुंचता है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बीते दस सालों में मोदी सरकार में देश की संस्कृति का सम्मान बढ़ा है, जो कांग्रेस ने कुचल कर रख दिया था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री खुले मंच से ये बोलते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है, जबकि मोदी के कहते हैं देश के संसाधनों पर सबका बराबरी में अधिकार है।

श्री सिंह ने कहा कि अब बस 19 दिनों ही परिश्रम बाक़ी है। कमर कस लीजिए और घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कीजिए। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का युवा जागरुक हो चुका है। उसे ना जातिवाद दिखता है, न क्षेत्रवाद वह सिर्फ राष्ट्रवाद के साथ है और भाजपा के साथ है। देश की सुरक्षा के लिए, सबके सम्मान के लिए कमल के फूल वाला बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने के लिए मतदान कीजिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय